खुरई: स्टेशन के पास मंदिर गए शिक्षक की बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर, शहरी थाने में कराया मामला दर्ज।
Khurai, Sagar | Jun 7, 2026 नगर में वाहन चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा, एक और मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया हैरविवार रात लगभग 8.30 बजे जानकारी देते हुए शिक्षक वीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वे स्टेशन के पास स्थित मंदिर गए थे, बाहर निकले तो बाइक नहीं दिखी, फुटेज देखने पर एक युवक बाइक ले जाते देखा गया, शहरी थाने में मामला दर्ज कराया है।