डेरापुर: झींझक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसे में मृत वृद्ध की पहचान हुई, परिजन पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना
मंगलपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आकर करीब 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा डीएफसीसी अप रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 552 और 553 के बीच अक्षयवट के पास हुआ। घटना की सूचना मिलने पर