अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में गस्ती के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सोनकी थाना पुलिस ने लक्ष्मीपुर में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 12 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है। मौके से किशन मांझी गिरफ्तार हुआ।