खातेगांव: खातेगांव के दुलवा फाटे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर राहवीर व सीपीआर प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा आमजन को जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से थाना नेमावर द्वारा ग्राम दुलवा फाटे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री राहत योजना, राहवीर योजना एवं सीपीआर प्रशिक्षण की जानकारी दी गई।