बहराइच: टेपरा के पास सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेपरा गांव के पास सड़क हादसे में महिला घायल हो गई थी। जिन का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।