बहराइच: सेमरहना इलाके में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरहना के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां एक ही हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। जहां बालिस्टर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया। रविवार को शव का पीएम कराया गया।