मंझनपुर: बरैसा गांव में रहस्यमयी हालात में विवाहिता की मौत, शव कमरे में फंदे से लटका मिला, ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका रीना देवी (25) की शादी सात वर्ष पूर्व बरैसा गांव में हुई थी।