खलीलाबाद: कुरी बाजार में जहरीले सांप के काटने से 14 वर्षीय बालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
धनघटा थाना क्षेत्र के कुरी बाजार में रविवार शाम खेत में गेहूं कटवाने गए 14 वर्षीय आकाश को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां 108 एंबुलेंस से पहुंचे बालक का इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।