अनूपगढ़: अनूपगढ़ के सिंह सभा गुरुद्वारा में पोंग बांध विस्थापितों की हुई बैठक
रविवार को अनूपगढ़ के सिंह सभा गुरुद्वारा में पोंग बांध विस्थापित कमेटी की एक बैठक आयोजित हुई।बैठक में अनूपगढ़,श्रीविजयनगर,घडसाना और रावला के किसानों ने भाग लिया।बैठक में शिमला हाई कोर्ट के द्वारा सुनाए गए फैसले का विरोध किया गया और निर्णय लिया गया कि इस निर्णय का विरोध करते हुए मंत्रियों से मिला जाएगा और क्षेत्र के किसानों को हक दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।