नए साल की शुरुआत अध्यात्मिक तरीके से करने के लिए देशभर से श्रद्धालु सीहोर के कुबेरेश्वर धाम पहुंच रहे हैं आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बड़ी संख्या में भक्त कुबेरेश्वर धाम आए आगामी 1 जनवरी को भी भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए विठलेश सेवा समिति और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है।