12 जून से लापता सुकुमारपुर निवासी सुरेंद्र यादव के स्वजन में चिंता और अनहोनी की आशंका व्याप्त है। स्वजन ने अपने स्तर से संभावित सभी स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इस संबंध में सुरेंद्र यादव के पुत्र ज्योतिष कुमार यादव ने कुशेश्वरस्थान थाना में आवेदन देकर अपने पिता की तलाश कराने की गुहार लगाई है।