झांसी: उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा मुरैना-हेतमपुर सेक्शन में रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2024 उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन के निर्देशन में रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन शुक्रवार समय करीब दोपहर 3:00 बजे किया गया। इस अभियान के तहत मुरैना-हेतमपुर सेक्शन में मुरैना रेलवे स्टेशन और उसके आसपास के क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक टीम ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया।