मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड में भाषा विवाद पर रघुवर,कांग्रेस के मंत्री कैबिनेट बैठक में लगाते हैं मुहर,विरोध होने पर लिखते हैं सरकार को पत्र
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे हैं। दूसरे दिन मंगलवार सुबह 11.30 बजे मेदिनीनगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। रघुवर दास ने जहां केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कई उपलब्धियां गिनाई और 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की बात कही। झारखंड सरकार पर निशाना साधा।