सुल्तानपुर: सुलतानपुर में ऑनलाइन पेमेंट के फर्जीवाड़े में जनसुविधा केंद्र संचालक से 4.15 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी नामजद
सुलतानपुर में एक जनसुविधा केंद्र संचालक के साथ दो लोगों ने मिलकर 4.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। नाज इनफो टेक जनसुविधा केंद्र के संचालक रिजवान उल्ला खान के साथ यह घटना 6 मई 2025 को शुरू हुई।नीरज उर्फ ईशू सोनी अपने दोस्त अभय सिंह के साथ दुकान पर आया। उसने एक मरीज के इलाज के लिए 19,700 रुपये की मदद मांगी। रिजवान ने क्यूआर कोड दिया और स्क्रीन पर पेमेंट दिखने के