सुल्तानपुर: बीजेपी नेता का विवादित ऑडियो वायरल, महिलाओं से अश्लील बातचीत का आरोप; अमिताभ ठाकुर ने सीआईडी जांच की मांग उठाई
सुल्तानपुर में बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सुदामा मिश्र का एक महिला से कथित बातचीत का ऑडियो सामने आया है। यह ऑडियो 14.04 मिनट का है। इसमें विधायक के संपर्क का हवाला देकर सरकारी नौकरी का आश्वासन देने सहित कई आपत्तिजनक बातें की गई हैं। मंगलवार शाम 5:30 बजे आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में एफआईआर और सीआईडी जांच की मांग की ह