झांसी: झांसी में बड़ी बहन के घर शादी में जा रहे बाइक सवार भाई-बहन की हुई दर्दनाक मौत, बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी
Jhansi, Jhansi | May 16, 2026 झांसी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। जहां बड़ी बहन के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन यीशु और शिवानी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया पुलिस ने दोनों शवों को PM के लिए झांसी मेडिकल भेजा