बिसौली: बिसौली नगर में रोडवेज बस स्टैंड पर बस के चालान की आशंका पर ट्रैफिक पुलिस और बस कंडक्टर के बीच हुई नोकझोंक
बिसौली नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब चंदौसी की ओर से आई रोडवेज बस सड़क किनारे रोडवेज बस स्टैंड खड़ी हुई। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बस की फोटो खींच ली। बस कंडक्टर को आशंका हुई कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान किया जा रहा है, जिस पर उसने आपत्ति जताई।