अरेराज: गोविंदगंज थाना क्षेत्र के पशुपतिनाथ चौक समीप स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल
अरेराज-संग्रामपुर मुख्य मार्ग पर पशुपतिनाथ चौक समीप स्काँर्पियो की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही बाईक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोग पहुंचे जहां से दोनो को अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान अरेराज जनेरवा के पंचम कुमार व घायल युवक भी जनेरवा का सुमंत कुमार बताया जाता है।