बिजनौर: गांव ढकोला में खेत पर काम कर रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला, घायल युवक को ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bijnor, Bijnor | May 11, 2024 बिजनौर के नेहटोर थाना क्षेत्र के गांव ढकोला में पंकज नाम का एक युवक खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसकी जान बचाई और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है।