पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार शाम 4 बजे नवनिर्मित चौकी 'विजहरा' का विधिवत उद्घाटन किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसपी ने परिसर का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई और अपराध नियंत्रण हेतु कड़े निर्देश दिए। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया की इस नई चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी और स्थानीय नागरिकों को त्वरित सुरक्षा मिलेगी।