मुशहरी: समाहरणालय परिसर में मनरेगा मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना 33वें दिन भी जारी
समाहरणालय परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डटे मनरेगा मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 33वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारी मजदूरों ने धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मनरेगा वॉच के संयोजक संजय सहनी ने मंगलवार दोपहर कहा कि 2 फरवरी को देश में मनरेगा कानून लागू हुआ था, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार