ऊंचाकागाव प्रखंड के असंदा टोला में नवनिर्वाचित विधायक रामसेवक सिंह के आवास पर रविवार की शाम 7:00 बजे जीत की बधाई और शुभकामनाएं देने फतेहपुर पंचायत के मुखिया अमर शक्ति सिंह समेत कई समर्थक पहुंचे। जहां उनको अंग वस्त्र ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिसके बाद विधायक रामसेवक सिंह ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।