तिलहर: नेशनल हाईवे पर कपसेडा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
घटना तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित कपसेडा गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले विश्राम गुरुवार को दोपहर में एक दुकान से सामान लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर करते समय तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विश्राम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।