रामानुजगंज: हाथियों का कहर: 3 एकड़ फसल बर्बाद, 30 क्विंटल गेहूं का हुआ नुकसान
रामानुजगंज बुधवार तड़के जंगली हाथियों ने एक फार्म हाउस में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया। वार्ड क्रमांक 1 स्थित खेत में घुसे तीन हाथियों ने करीब 3 एकड़ में रखी गेहूं की फसल को रौंद दिया, जिससे लगभग 25 से 30 क्विंटल अनाज नष्ट हो गया। साथ ही केले के पौधों को भी क्षति पहुंची। घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौकेपर डटे