संधोल: धर्मपुर उपमंडल के सिधपुर सैंटर आफ एक्सीलेंस में वन मित्रों की भर्ती सम्पन्न भारी संख्या में उमड़ी भीड़
Sandhol, Mandi | Feb 9, 2024 बेरोजगारी कितनी है इसका पता इसी से लगाया जा सकता है कि धर्मपुर विस क्षेत्र के रेंज आफिस धर्मपुर में 8 पोस्ट व कमलाह रेंज आफिस में 9 पोस्ट वन मित्र की भरी जानी है । इसी को लेकर धर्मपुर उपमंडल के सैंटर आफ एक्सीलेंस केन्द्र सिधपुर में यह भर्ती रखी गई है । इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सुबह सात बजे से ही सिधपुर में युवा युवतियां उपमड़ना शुरू हो गये थे ।