संधोल: धर्मपुर की 3 पंचायतों में उपचुनाव को लेकर तैयारी पूरी: धर्मपुर बीडीओ विवेक गुलेरिया
Sandhol, Mandi | Feb 8, 2024 धर्मपुर की तीन पंचायतों में एक उप-प्रधान व दो वार्ड पंचों का उपचुनाव होना है। बनाल पंचायत में उप-प्रधान की मृत्यु के बाद उप-प्रधान का पद खाली है। धर्मपुर बीडीओ विवेक गुलेरिया ने बताया कि उपचुनाव के लिए तैयारी पूरी हो गई हैं। चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं, जो चुनावी प्रक्रिया को पूरा करेंगे।