शनिवार को शासकीय पीएम श्री कन्या शाला हरसूद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें कैरियर मेला, बैग लेस डे एवं वार्षिक उत्सव प्रमुख रहे। कैरियर मेले में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा अपने वक्तव्य दिए गए तथा यह बताया कि छात्राएं अलग-अलग क्षेत्र में कैसे अपना कैरियर बन सकती हैं।