रायबरेली: हैबतमऊ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 2 युवक हुए घायल, पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में लिया
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,सुल्तानपुर राजमार्ग पर,रोड किनारे खड़े,दो युवकों को,गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइक सवार युवक,युवराज निवासी राही ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए,घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूचना पर पहुंची डिघिया चौकी पुलिस ने बाइक समेत चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।