रायबरेली: शहर स्थित आईटीआई परिसर में अज्ञात कारणों के चलते लगी भीषण आग, लाखों रुपए की बैटरियां जलकर हुई राख
मिल एरिया थानाक्षेत्र के,शहर स्थित आईटीआई परिसर में, गुरुवार की रात को,सोलर सिस्टम के लिए लगाई गई बैटरियों में अज्ञात कारणों से,भीषण आग लग गई,जिसमें लाखों रुपए के कीमती की लगाई गई,बैटरियां जल कर राख हो गई है। आग की घटना में किसी के,हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची,फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद,आग पर काबू पा लिया गया है।