शुक्रवार रात 10:00 बजे प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को बिहार विधानसभा मुख्य भवन स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व आयोजित सर्वदलीय बैठक में मधुबनी विधायक माधव आनंद भी हुए। बैठक के दौरान सदन की कार्यवाही को सुचारु, मर्यादित एवं जनहितकारी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।