विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम संख्या चार अलवर हिंमाकनी गॉड ने एक नाबालिक के साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व 62500 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।विशिष्ट लोक अभियोजक प्रशांत यादव ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि इस मामले में कोटकासिम थाने में 27 सितंबर 2023 को मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट में आरोप सिद्ध हुआ और न्यायाधीश ने सजा सुनाई।