बोलबा: बोलबा में एसआईआर प्रक्रिया कार्य का वरीय पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने किया निरीक्षण
Bolba, Simdega | Jun 30, 2026 बोलबा में चल रहे एसआईआर कार्य का मंगलवार को 1:00 बजे जिला से नियुक्त वरीय पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी के द्वारा निरीक्षण किया ।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि समय पर सभी मतदाताओं को गणक पत्रक प्राप्त हो जाए ताकि उसे भरकर गहन पुनरीक्षण कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।