रामगढ़ चौक: झुलौना ग्रीड के समीप रामगढ़चौक थानाध्यक्ष का सघन वाहन जांच,दर्जनों वाहन के कटे चालान। मचा हड़कंप
रामगढ़ चौक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार 10 बजे झुलौना ग्रीड के समीप एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।थानाध्यक्ष चुनु के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया सहित कई बड़े वाहनों की गहन तलाशी ली।कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया