कोल: चिलकौरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया विषाक्त पदार्थ देकर हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Jan 28, 2024 थाना क्वार्सी के चिलकौरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 36 वर्षीय रणवीर को उनकी पत्नी के द्वारा विषाक्त पदार्थ दिया गया जिसके चलते वह लंबे समय से बीमार थे और जेएन मेडिकल में भर्ती थे जहाँ इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।