कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने जुआरियो को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jan 28, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र के अंतर्गत जुआ खेलते लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ताश के पत्तों पर हार जीत का खेल खेलने वाले लोगों को मौके पर पकड़ा गया है। पुलिस के द्वारा उक्त लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। थाना पुलिस का कहना है कि उक्त लोगों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है।