सीतापुर: नेरी बाईपास पर तेज रफ्तार के चलते सड़क पर हुआ दर्दनाक हादसा, भाई-बहन की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
जनपद के महोली इलाके के नेरी बाईपास पर तेज रफ्तार के चलते सड़क पर दर्दनाक हादसा हो गया जानकारी के अनुसार पिसावां इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बहन को बाइक पर बैठकर बालाजी मंदिर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हुई थी।