खुर्जा: गांव अगोरा के निकट भट्ठे पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
गांव अगोरा के निकट भट्ठे पर एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में रविंद्र पुत्र सतेंद्र निवासी क्योली कला की मौत हो गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।