जमालपुर में ग्राम विकास एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय से साइकिल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन कर साइकिल भत्ता बढ़ाने की मांग किया। ग्राम सचिवों ने कहा कि वर्तमान में दो सौ रूपए साइकिल भत्ता दिया जा रहा है, जो बहुत कम है। ग्राम सचिवों ने लागू किए जा रहे आनलाइन उपस्थिति को भी तत्काल बंद करने की मांग किया।