कोतमा केशवाही जाने वाले मार्ग सेमरिया चौराहा के पास सड़क टोला में हुए एक्सीडेंट से गुरुवार 4 बजे एक महिला की मौत हो गई ।स्पीड ब्रेकर ना दिखने से गाड़ी जंप हुई और संतुलन बिगाड़ने से महिला बाइक से नीचे गिर गई जिससे गुड्डी मोर्य 24 वर्ष की मौत हो गई। हादसे में महिला के सर में गंभीर एवं नाक पर चोट आने से उनकी मृत्यु हो गई ।