प्रखंड के भेजा थाने के चटनमा गांव निवासी 50 वर्षीय रामानंद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक संदीप कुमार ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। वह मारपीट मामले को लेकर भेजा थाने में 13 नवंबर को दर्ज एफआईआर 147/25 का नामजद आरोपित है।