रीठी आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन, ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर पर रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और गरिमा के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिन देश के संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जिसे स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया।