मल्हारगढ़: मंदसौर सुशासन भवन
जिला जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं 83 शिकायतें
मंदसौर के सुशासन भवन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर अदिति गर्ग ने 83 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। राजस्व, भूमि, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन और अतिक्रमण से जुड़ी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होती है।