गढ़वा: मॉनसून अवधि में अवैध बालू खनन पर सख्ती : गढ़वा, रंका एवं श्री बंशीधर नगर अनुमंडलों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Garhwa, Garhwa | Jun 11, 2026 राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशों तथा मॉनसून अवधि के दौरान पर्यावरणीय संतुलन एवं जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गुरुवार को उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देश पर गढ़वा, रंका तथा श्री बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्रों में भारतीय नागर