डोलरिया: बघवाड़ा कार्यालय में विधायक ने मिनी फायर ब्रिगेड टैंकरों का किया वितरण ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
शुक्रवार को विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ग्रामीण पंचायतों को मिनी फायर ब्रिगेड टैंकरों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन टैंकरों की उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी जैसी घटनाओं पर शुरुआती स्तर पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सकेगा, जिससे जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकेगा।