बनमनखी: जनवितरण विक्रेता अरुण कुमार राय का निधन, सांसद पप्पू यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की
नगर पंचायत जानकीनगर निवासी जनवितरण प्रणाली (PDS) विक्रेता 54 वर्षीय अरुण कुमार राय के लंबी बीमारी के बाद निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव उनके चोपड़ा स्थित आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।