मंझनपुर: कौशाम्बी जिले में 56 ग्राम पंचायतों में चला स्वच्छता का महाअभियान, 7 कुंतल प्लास्टिक कचरा किया गया एकत्र
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देश पर जनपद की 56 ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का व्यापक संचालन किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई।