जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव मे दरवाजे पर खड़ी प्रशांत कुमार की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली.प्रशांत कुमार ने थाने में दी सूचना में बताया कि शनिवार की रात लगभग 11 बजे भोजन कर सोने गए थे.रविवार के सुबह करीब 6 बजे उठने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.