पामगढ़: आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने दर्री गांव से किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी शिवनाथ पटेल को दर्री गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) क के तहत कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि , आम जगह पर शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी शिवनाथ पटेल के पास से शराब से भरी शीशी और खाली शीशी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है.