मड़ियाहू: आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटेसर में एनक्यूएएस का इंटरव्यू आयोजित
जौनपुर के मडियाहूं के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटेसर में NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) के तहत इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं और अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।