अररिया: अररिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की जान ली, परिजनों में मचा कोहराम
Araria, Araria | May 11, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के महीषाकॉल कॉल और गुड़मी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार मंडल (25) पुत्र श्याम देव मंडल के रूप में हुई है, जो महीषाकॉल वार्ड संख्या 05 का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।